आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Mar 2022 09:24 PM
ऑडियो सुनें

आगरा. आगरा में मंगलवार को अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग के लिए आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे. इस दौरान अभिनेता को अपने बीच देखकर जेल प्रशासन के अधिकारी और स्टाफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अभिनेता बच्चन ने बीते वर्ष फरवरी और मार्च में फिल्म दसवीं की शूटिंग आगरा सेंट्रल जेल में की थी. अभिनेता अभिषेक बच्चन के मंगलवार को आगरा सेंट्रल जेल में आकर अधिकारियों से मुलाकात की पुष्टि सेंट्रल जेल अधीक्षक वीपी मिश्रा ने की. मालूम हो कि इन दिनों अभिनेता अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu