सलमान को मिला बंदूक रखने के लिए लाइसेंस

मुंबई. मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बंदूक रखने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. सलमान ने उनकी जान को खतरा होने की बात कहते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी थी.

सलमान ने हाल ही में मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से मुलाकात भी की थी. अधिकारी ने बताया कि सलमान के आवेदन के आधार पर पुलिस ने उन्हें बंदूक रखने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया. सलमान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र मिलने के बाद जून में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के एक दल ने इस सिलसिले में दिल्ली में बिश्नोई से पूछताछ भी की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button