CWG 2022: पैदल चाल में प्रियंका ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास, जानें कैसे एक बैग के लिए इस खेल में आईं

राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। तेजस्विन के हाई जंप में कांस्य और मुरली श्रीशंकर के रजत के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में यह भारत का तीसरा पदक है।

इस रेस में प्रियंका शुरुआती चार मिनट तक सबसे आगे थीं, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पैदल चाल में पहली बार किसी महिला ने पदक जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button