IND vs WI 4th T20I Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया,Live Match

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम अभी 2-1 से सीरीज में आगे है। पहले मैच में भारत ने 68 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने मेहमानों को 5 विकेट से हरा दिया था।

इसके बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को 7 विकेट से हराया। यह तीनों मुकाबले कैरेबियाई सरजमीं पर खेले गए थे लेकिन आखिरी दो मुकाबले अब न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जा रहे हैं। चौथे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की नजरें सीरीज कब्जाने पर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button