हिजाब पहनी लड़कियों को 10वीं की परीक्षा में बैठने की इजाजत देने पर सात शिक्षक निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Mar 2022 07:46 PM
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. राज्य के गडग जिले में कथित तौर पर हिजाब पहने लड़कियों को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. निलंबित शिक्षक सीएस पाटिल स्कूल में परीक्षा पर्यवेक्षक थे. उन्होंने बताया कि दो अन्य शिक्षक जो केंद्र अधीक्षक थे उन्हें भी निलंबित किया गया है.

कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि यह कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ था जिसमें उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिर्विसटी गर्ल्स कॉलेज की मुस्लिम लड़कियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था. लड़कियों ने हिजाब या शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी कपड़े पर प्रतिबंध लगाने के सरकारी आदेश को चुनौती दी थी. अदालत ने कहा था कि हिजाब एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और छात्रों को स्कूल की वर्दी के नियमों का पालन करना होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu