उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को बधाई दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Aug 2022 01:38 PM
उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को बधाई दी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फिर से ‘‘स्वाभाविक साझेदारी’’ करने के लिए बृहस्पतिवार को बधाई दी। कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जबकि तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने पिता और नेकां के सहयोगियों के साथ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि बिहार के लोगों को इस स्वाभाविक साझेदारी के बहाल होने से काफी फायदा मिलेगा।’’ कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन खत्म कर लिया था। इसके कुछ घंटो बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से गठबंधन में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav