रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में आॅनलाइन/ ब्लेंडेड मोड में परीक्षाओं के संचालन को लेकर एक अप्रैल को
दिशा-निर्देश तय हो जाएंगे. दोपहर में कार्यपरिषद की बैठक के बाद शाम को नई समय-सारिणी जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.
अवकाश के दिन भी परीक्षा का आयोजन होगा. उत्तरपुस्तिका परीक्षा के दिन ही जमा कराई जा सकती है. इस बीच गुरुवार को दिनभर
कॉलेजों में उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल पहुंचाए गए. शनिवार से वितरण शुरू करने की योजना है. उधर, दुर्ग विश्वविद्यालय ने परीक्षा के दिन ही
उत्तरपुस्तिका जमा करने के आदेश जारी कर दिए हैं. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विद्यापरिषद की बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे से कार्यपरिषद की बैठक होगी. शाम 5 बजे तक आॅनलाइन / ब्लेंडेड मोड
के अनुसार नई समय सारिणी जारी हो जाएगी.
रविवि की परीक्षा के दिशा-निर्देश आज
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ तो करें ये काम, मिलेगा पैसा? बैंक भी होंगे जवाबदेह
- 2 सब इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई देते रो पड़े एसपी, अवैध शराब पकड़ने लगाई थी डयूटी, कुचलने से हो गई मौत, कांग्रेस नेता गिरफतार
- 3 Plane Crash प्राइवेट जेट क्रैश में 9 की मौत, क्रेश होने के पहले का आडियो सामने आया, सुनिए अंतिम शब्द और चीखें
- 4 Summit and Expo छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में ₹5.60 लाख करोड़ का निवेश तथा 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news