राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए पांच अप्रैल को कांग्रेस संसदीय दल बैठक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 04:04 PM
राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए पांच अप्रैल को कांग्रेस संसदीय दल बैठक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पांच अप्रैल को पार्टी संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और संसद के दोनों सदनों में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि संसद के केंद्रीय कक्ष में मंगलवार को होने वाली कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे।

हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद सीपीपी की यह पहली बैठक होगी। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ संसद के बजट सत्र में आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav