रणवीर ने नग्न तस्वीरों से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Aug 2022 07:38 PM
रणवीर ने नग्न तस्वीरों से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने नग्न तस्वीरों से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए और समय मांगा है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. सिंह को चेंबूर थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में 22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह ने पुलिस के सामने पेशी और जांच में शामिल होने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया है.

चेंबूर थाने के पुलिसकर्मी सिंह को जांच में शामिल होने का नोटिस देने के लिए 12 अगस्त को उनके आवास पर गए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं और वह 16 अगस्त को लौटेंगे. सिंह के खिलाफ पिछले महीने एक गैर-लाभकारी संगठन की एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायत में दावा किया गया है कि अभिनेता ने ”महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके शील का अपमान किया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu