रणबीर ने आलिया के वजन बढ़ने के बारे में की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 08:03 PM
रणबीर ने आलिया के वजन बढ़ने के बारे में की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी
ऑडियो सुनें

चेन्नई. बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने गर्भधारण के दौरान पत्नी आलिया भट्ट के वजन बढ़ने पर की गई टिप्पणी को लेकर बुधवार को माफी मांगी और कहा कि वह एक मजाक था. कपूर ने हाल ही में आलिया के साथ इंस्टाग्राम पर ‘लाइव सेशन’ को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने जो टिप्पणी की थी, उसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. दोनों ने अपनी आगामी फिल्म ”ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा” के सिलसिले में इस ‘लाइव सेशन’ को संबोधित किया था.

आलिया ने कहा था, ”हम अच्छी तरह फिल्म का प्रचार करेंगे. हम फिल्म का प्रचार करने हर जगह जाएंगे. लेकिन अभी हम इतना नहीं फैल सकते हैं, क्योंकि हमारा ध्यान कहीं और भी है.” इस बीच रणबीर ने आलिया के ‘बेबी बंप’ की और इशारा करते हुए कहा कि क्योंकि अभी कोई और फैल रहा है. हालांकि बुधवार को उन्होंने अपनी इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगी.

उन्होंने यहां फिल्म के प्रचार से संबंधित कार्यक्रम में कहा, ”मैं अपनी पत्नी आलिया से बहुत प्यार करता हूं. मैंने केवल मजाक किया था, जो शायद लोगों को पसंद नहीं आया. मैं किसी को आहत नहीं करना चाहता था.” कपूर ने कहा, ”मैंने आलिया को भी यह जोक सुनाया था, वो इसे सुनकर बहुत हंसी. मैं यह मानता हूं कि मेरा मजाक करने का अंदाज बहुत खराब है… अगर मेरी वजह से कोई भी आहत हुआ है, तो मैं उससे माफी मांगता हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu