Sonali Phogat Deat: कोर्ट ने दो आरोपियों को 10 दिन की हिरासत में भेजा, क्लब मालिक और ड्रग पेडलर भी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 27 Aug 2022 02:08 PM
Sonali Phogat Deat: कोर्ट ने दो आरोपियों को 10 दिन की हिरासत में भेजा, क्लब मालिक और ड्रग पेडलर भी
ऑडियो सुनें

Sonali Phogat Death: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों- सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया। यहां दोनों ही आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इससे पहले पुलिस ने दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक कर्ली क्लब का मालिक और एक ड्रग पेडलर शामिल है। वहीं पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किए हैं। यानी पुलिस अब तक इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को इस मामले में पूछताछ के आधार पर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दोनो से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुखविंदर को ड्रग सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सांगवान और सुखविंदर 22 अगस्त को सोनाली के साथ गोवा पहुंचे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news