भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 5 विकेट से हराया, एशिया कप में लगातार चौथी बार पीटा

दुबई. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंत यह मैच नहीं खेल रहे थे। कार्तिक प्लेइंग-11 में शामिल थे। भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button