रकम दोगुना करने का झांसा, 6.85 लाख ठगे

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 12:31 AM
रकम दोगुना करने का झांसा, 6.85 लाख ठगे
ऑडियो सुनें

रायपुर. राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक महिला से 6.85 लाख रुपए की ठगी कर ली गई. शेयर मार्केट में पैसा लगाने की बात कहते हुए यह धोखाधड़ी की गई है. पीड़ित दंपती द्वारा कोरोना काल में काम ठप हो जाने पर शेयर मार्केट में रुपए लगा दिया था. शिकायत पर गंज थाने में गौतम शाह नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक नर्मदापारा स्टेशन रोड निवासी दिव्या आरती
सिंह से यह ठगी हुई है

गाड़ी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1 लाख की ठगी

राजधानी के डीडीनगर क्षेत्र में गाड़ी का दूसरे राज्य में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी हो गई. भोपाल के कथित आरटीओ एजेंट विक्की खामबरा द्वारा यह ठगी की गई. पुलिस के मुताबिक शहनाई गार्डन के पास सरला भवन निवासी दिलीप तिवारी (26) ने दो साल पहले अपनी बड़ी बहन की शादी
मध्यप्रदेश भोपाल में कराई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news