भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को मिले धमकी भरे संदेश

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 09 Sep 2022 06:18 PM
भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को मिले धमकी भरे संदेश
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने बताया कि एक पुरुष ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश भेजे हैं तथा उन्हें भारत लौटने की हिदायत दी है. चेन्नई में जन्मी जयपाल ने बृहस्पतिवार को पांच ऐसे आॅडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया.

इस संदेश के उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं. इस संदेश में सुना जा सकता है कि एक पुरुष जयपाल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है और उन्हें अपने मूल देश भारत वापस जाने को कह रहा है. जयपाल (55) पहली भारतीय अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व किया.

जयपाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने यहां ऐसा करने (संदेश साझा करने का) का विकल्प चुना, क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते. हम उस नस्लवाद और ंिलगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंर्तिनहित है और इसे प्रोत्साहित करता है.’’ इससे पहले र्गिमयों में सिएटल स्थित सांसद के आवास के बाहर एक व्यक्ति पिस्तौल के साथ नजर आया था. पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल (49) के रूप में की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

इससे पहले भी अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं.
कैलिफोर्निया में एक सितंबर को एक व्यक्ति ने एक भारतीय-अमेरिकी पर नस्लवादी टिप्पणी की थी. टेक्सास में एक मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ 26 अगस्त को दुर्व्यवहार किया था और उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav