बांग्लादेश के खिलाफ सैफ अंडर 17 सेमीफाइनल में वापसी की कोशिश में भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Sep 2022 09:07 PM
बांग्लादेश के खिलाफ सैफ अंडर 17 सेमीफाइनल में वापसी की कोशिश में भारत
ऑडियो सुनें

कोलंबो. नेपाल से मिली हार को भुलाकर भारतीय टीम सोमवार को यहां सैफ अंडर 17 फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी. नेपाल से हारने के बावजूद भारत ने ग्रुप बी से दूसरी टीम के रूप में अंतिम चार में जगह बनाई . उसने पहले मैच में भूटान को 3 . 0 से हराया था .

भारत के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने कहा ,‘‘ हमने पिछले मैच की हार को भुला दिया है और अब सेमीफाइनल पर फोकस है . खिलाड़ी यह साबित करने को बेताब है कि नेपाल से मिली हार एक अस्थायी झटका था .’’ बांग्लादेश ग्रुप ए से शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा है जिसने श्रीलंका और मालदीव को हराया. कोच ने कहा ,‘‘ हर टीम यहां जीतने आई है . बांग्लादेश को भी हलके में नहीं लिया जा सकता जिसने दोनों मैच जीते हैं . हमें हालांकि उम्मीद है कि हम जीत की राह पर लौटेंगे.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu