यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर कई डॉक्टरों से लाखो की ठगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 03:24 PM
यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर कई डॉक्टरों से लाखो की ठगी
ऑडियो सुनें

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 20 थानाक्षेत्र में कई डॉक्टरों को यूरोप में नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे कथित रूप से लाखों रुपए की ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ंिसह ने बताया कि दिल्ली के गढ़ी गांव के डॉक्टर अतुल वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 18 में स्थित मेरिडियन ओवरसीज नामक एक कंपनी के लोगों ने उनसे तथा उनके कई साथियों से संपर्क किया।

ंिसह के अनुसार कंपनी के लोगों ने उन्हें यूरोप में मेडिकल स्टाफ के रूप में नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे करीब तीन लाख रुपये ठग लिये। उन्होंने बताया कि इस बाबत नीरज वर्मा, आदित्य, अरुण प्रताप, भीष्म सागर, अमर, अनिल चाहत सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav