अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप मेरा ‘विदाई टूर्नामेंट’ होगा : रोजर फेडरर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 09:03 PM
अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप मेरा ‘विदाई टूर्नामेंट’ होगा : रोजर फेडरर
ऑडियो सुनें

लंदन. स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने गुरूवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की और कहा कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका ‘विदाई टूर्नामेंट’ होगा. फेडरर ने 41 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया. 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके फेडरर जुलाई 2021 में विम्बलडन में खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं. इसके बाद उनके घुटने की कई सर्जरी हुई.

फेडरर ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा. यह एक टीम स्पर्धा है जिसे उनकी प्रबंधन कंपनी आयोजित करती है. यह खबर अमेरिकी ओपन के समाप्त होने के बाद आयी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu