बाढ़ के बाद दरिया जैसा दिखने लगा है पाकिस्तान, जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई जरूरी: शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Sep 2022 06:10 PM
बाढ़ के बाद दरिया जैसा दिखने लगा है पाकिस्तान, जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई जरूरी: शरीफ
ऑडियो सुनें

समरकंद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेताओं से कहा कि उनके देश में आई अभूतपूर्व बाढ़ के बाद यह दरिया जैसा दिख रहा है. उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भी तत्काल कार्रवाई की जरूरत बताई.

शरीफ उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में एससीओ की राष्ट्र प्रमुख परिषद (सीएचएस) के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ आने का उल्लेख किया. पाकिस्तान में बाढ़ में 1,500 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 3.3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

इस साल 14 जून से आई भयावह बाढ़ में लगभग एक तिहाई पाकिस्तान डूब गया है. शरीफ ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में आई भयावह बाढ़ का कारण निश्चित रूप से जलवायु परिवर्तन था. जलवायु परिवर्तन, बादल फटने और अभूतपूर्व बारिश के साथ पहाड़ों से जलधाराएं मैदानों में आने की वजह से बाढ़ आई. इन सबके के कारण पाकिस्तान दरिया जैसा दिख रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu