महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धांजलि दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Sep 2022 10:39 PM
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धांजलि दी
ऑडियो सुनें

लंदन. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लंदन के वेस्टंिमस्टर हॉल में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू की एक वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति ने दिवंगत महारानी को अपनी ओर से और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी.’’ यह हॉल संसद भवन परिसर के अंदर स्थित है.

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को वेस्टंिमस्टर एबे में एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए लंदन में हैं. उन्होंने यहां रविवार को भारत सरकार की ओर से एक शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए. लंदन के लैंकेस्टर हाउस में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कार्यवाहक उच्चायुक्त सुजीत घोष भी मौजूद थे. यहां पहुंच रहे विश्व के नेता महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं.

एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में निधन हो गया था. मुर्मू ने रविवार को वेस्टंिमस्टर हॉल में दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि दी, जहां एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर रखा गया है. महारानी की सोमवार को राजकीय अंत्येष्टि की जाएगी.

भारतीय राष्ट्राध्यक्ष शनिवार शाम लंदन पहुंचीं. महारानी की अंत्येष्टि में दुनियाभर के शाही परिवार के सदस्यों समेत विश्व के करीब 500 नेता शामिल होंगे. अंतिम संस्कार की रस्म वेस्टंिमस्टर एबे में की जाएगी, जहां करीब 2,000 लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है. शोक कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार सुबह पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा और एक घंटे बाद दो मिनट का मौन रखे जाने के साथ संपन्न हो जाएगा.

राष्ट्रपति मुर्मू को रविवार शाम महाराजा चार्ल्स द्वितीय और क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला द्वारा बंिकघम पैलेस में विश्व के नेताओं के लिए आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया है. इस ‘आधिकारिक राजकीय कार्यक्रम’ में ब्रिटेन आ रहे सभी राष्ट्राध्यक्षों और आधिकारिक विदेशी अतिथियों के शामिल होने की संभावना है.

ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए 2009 से 2012 तक सेवा देने वाले जाकी कूपर का मानना है कि महारानी के भारत के साथ स्रेहपूर्ण संबंध थे और उन्होंने साम्राज्य से राष्ट्रमंडल तक के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. राजतंत्र के बारे में व्यापक रूप से लिखने वाले कूपर ने कहा, ‘‘आत्म-निर्णयन के लिए कई देशों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने राष्ट्रमंडल की व्यवस्था अपनाई.’’ महारानी की अंत्येष्टि में सोमवार को राष्ट्रमंडल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

उनकी अंत्येष्टि से कुछ घंटों पहले वेस्टंिमस्टर हॉल को आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा. सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे वेस्टंिमस्टर एबे के प्रवेश द्वार विदेशी गणमान्य एवं अतिथियों के लिए खोले जाएंगे. डीन आॅफ वेस्टंिमस्टर राजकीय अंत्येष्टि की प्रक्रिया प्रधानमंत्री लिज ट्रस और राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पैट्रिशिया स्कॉटलैंड के साथ करेंगे.

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंच गए हैं. ंिवडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में महारानी को दफनाया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले, एबे में पूर्व प्रधानमंत्री ंिवस्टन र्चिचल की 1965 में राजकीय अंत्येष्टि की गई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu