मुंबई. गुजरे-जमाने के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की बेटी एवं अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन हो गया है. अभिनेता कंवलजीत सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की. कंवलजीत सिंह, जाफरी की बेटी अनुराधा पटेल के पति हैं. सिंह ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर जाफरी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ हमारी प्रिय भारती जाफरी..बेटी, बहन, पत्नी, मां, दादी, दोस्त 20 सितंबर को हमें छोड़कर चली गईं.’’ भारती जाफरी का निधन कैसे हुआ और उनकी उम्र कितनी थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. जाफरी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है. सिंह ने बताया कि जाफरी का अंतिम संस्कार यहां चेंबूर कैंप के चेराई श्मशान घाट में किया गया.
अशोक कुमार की बेटी एवं अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Sep 2022 06:43 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 UPI : शुल्क अगले साल से लागू होगा.. सरकार बढ़ा सकती है तारीख, इस दिन से हो सकता है बदलाव
- 2 Transfer : जीएसटी विभाग में थोक में तबादले, 164 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर
- 3 यूजीसी कानून लागू हो गया ! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पोस्ट पर बवाल मचा, लोग बोले- आप झूठ बोल रहे हैं..भारतीय राजपत्र की कॉपी वायरल
- 4 कवर्धा में किसानों का आंदोलन शुरू, 2000 किसान राजमार्ग पर जमे, छह सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा है प्रदर्शन
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu