
तोक्यो. रूस की लियूडमिला सैमसोनोवा ने रविवार को यहां चीन की झेंग किनवेन को 7-5, 7-5 से हराकर दो महीने के अंदर अपना तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब हासिल किया. विश्व रैंंिकग में 30वीं रैंंिकग की सैमसोनोवा ने अगस्त में वांिशगटन और क्लीवलैंड में ट्राफी जीती थी. वह अमेरिकी ओपन के भी चौथे दौर तक पहुंची थीं. 23 साल की खिलाड़ी ने अपने पिछले 19 में से 18 मैच जीते हैं और तोक्यो में एक भी सेट नहीं गंवाया. सैमसोनोवा ने कहा, ‘‘यह शानदार है. मुझे लगता है कि मुझे इसे महसूस करने में थोड़ा और समय लगेगा लेकिन यह अविश्वसनीय है. ’’ एपी नमिता पंत



