आधारकार्ड में नाम के स्थान पर लिखा ‘मधु का पांचवां बच्चा’, स्कूल ने नहीं दिया प्रवेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Apr 2022 06:59 PM
आधारकार्ड में नाम के स्थान पर लिखा ‘मधु का पांचवां बच्चा’, स्कूल ने नहीं दिया प्रवेश
ऑडियो सुनें

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक स्कूल ने बच्चे को प्रवेश देने से इनकार कर दिया क्योंकि बच्चे के आधार कार्ड में नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा था. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. आधार कार्ड में आधार नंबर भी नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया.

शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने को कहा. बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा,‘‘ आधार कार्ड बैंक और डाक घर में बनाए जा रहे हैं. घोर लापरवाही के चलते यह गलती हुई है. बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी .’’ आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu