न्यूयॉर्क में एक सड़क का नाम प्रसिद्ध गणेश मंदिर के नाम पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Apr 2022 07:15 PM
न्यूयॉर्क में एक सड़क का नाम प्रसिद्ध गणेश मंदिर के नाम पर
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्रख्यात और प्रमुख मंदिर के बाहर की सड़क का नाम ‘गणेश टेम्पल स्ट्रीट’ रखा गया है जो देश में हिंदू समुदाय के लिए गौरव की बात है. उत्तर अमेरिका की हिंदू मंदिर सोसायटी ‘श्री महा वल्लभ गणपति देवस्थानम्’ की स्थापना 1977 में हुई थी. इसे गणेश टेम्पल के नाम से जाना जाता है जो उत्तरी अमेरिका में हिंदुओं का पहला और सबसे पुराना मंदिर माना जाता है.

यह हिंदू मंदिर फ्लंिशग, क्वींस काउंटी में स्थित है. मंदिर के बाहर की सड़क का नाम बाउने स्ट्रीट है, जो अमेरिका के धार्मिक स्वतंत्रता के पैरोकार तथा दासता-रोधी आंदोलन के अग्रदूत जॉन बाउने के नाम पर है. शनिवार के एक विशेष समारोह में इस सड़क का नाम प्रसिद्ध गणेश मंदिर के सम्मान में ‘गणेश टेम्पल स्ट्रीट’ रखा गया.

इस समारोह में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल, क्वींस बॉरो के अध्यक्ष डोनोवैन रिचर्ड्स, न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के कार्यालय में व्यापार, निवेश और नवोन्मेष के उपायुक्त दिलीप चौहान तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए. जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि सड़क का एक और नाम रखना सिर्फ जश्न की बात नहीं है बल्कि यह ‘‘उस कड़ी मेहनत को भी दिखाता है जो इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए की गयी.’’ रिचर्ड्स ने पुजारियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में सड़क का नामकरण करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu