टियाफो को हराकर फ्रिट्ज बने जापान ओपन चैम्पियन

तोक्यो. टेलर फ्रिट्ज ने दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच हुए जापान ओपन टेनिस के फाइनल में रविवार को यहां फ्रांसिस टियाफो को दो सेट के करीबी मुकाबले में हराया. कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद सात दिनों तक सियोल में पृथकवास में रहने के बाद यहां पहुंचे फ्रिट्ज ने यह मुकाबला 7-6, 7-6 से जीता. टियाफो ने फाइनल में पहुंचने से पहले लगातार 13 बार टाई-ब्रेकर मुकाबलों को जीता था लेकिन रविवार को फ्रिट्ज के आक्रामक खेल के आगे उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button