कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ हिंदी में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Oct 2022 08:01 PM
कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ हिंदी में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. कन्नड़ भाषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ हिंदी भाषा में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माता बैनर होम्बले फिल्म्स ने रविवार को जानकारी दी. मूल रूप से कन्नड़ भाषा की यह ‘एक्शन थ्रिलर’ फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है. होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा कि आगामी कुछ सप्ताह में ‘कांतारा’ को और भी भाषाओं में रिलीज करने की योजना है.

किरागंदूर ने एक बयान में कहा, ”हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को से रूबरू हो, जिस पर हमें गर्व है. फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक की विशिष्टता, आकर्षक दृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को बयां करती है.” प्रेस विज्ञप्ति में निर्माताओं ने कहा कि फिल्म का हिंदी रूपातंरण समूचे भारत में 800 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ‘कांतारा’ में अच्युत कुमार और सप्तमी गौड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu