हथकड़ी लगाकर ला रहे आरोपी के साथ पुलिसकर्मियों ने किया गंगा स्नान, कारण बताओ नोटिस जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 07:22 PM
हथकड़ी लगाकर ला रहे आरोपी के साथ पुलिसकर्मियों ने किया गंगा स्नान, कारण बताओ नोटिस जारी
ऑडियो सुनें

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से पुलिस का एक दल धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश गई और कथित तौर पर हथकड़ी लगाकर वहां से ला रहे इस आरोपी के साथ उसने प्रयागराज में गंगा नदी में डुबकी लगाकर स्रान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर इस पुलिस दल के अगुवा पुलिसकर्मी को पिछले सप्ताह कारण बताओ नोटिस जारी किया. बुरहानपुर जिले के पुलिस धीक्षक राहुल कुमार लोढा ने मंगलवार को बताया कि लालबाग थाने की पुलिस धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को लाने उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ गई थी और अब हमें वहां से वापस लौटते समय इन पुलिसर्किमयों द्वारा उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में स्रान करने की जानकारी हाल ही में हमें मिली है.

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किये गये आरोपी के साथ गंगा नदी में स्रान करने के मामले में इस पुलिस दल के नेतृत्वकर्ता पुलिसकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.’’ लोढा ने बताया कि कोई भी टीम आरोपी को पकड़ने जाती है तो उसे गिरफ्तार कर सीधे थाने लेकर आना चाहिए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार लालबाग थाने का पुलिस दल उपनिरीक्षक केशव पाटिल के नेतृत्व में धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने 16 फरवरी को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ गया था और उसे वहां से पकड़ने के बाद यह दल सीधे बुरहानपुर न आकर प्रयागराज पहुंच गया.

उन्होंने कहा कि इसके बाद इन पुलिसर्किमयों ने हथकड़ी लगे इस आरोपी के साथ प्रयागराज में गंगा स्रान किया. सूत्रों के अनुसार लोगों ने जब हथकड़ी लगे इस व्यक्ति को पुलिसर्किमर्यों के साथ गंगा में नहाते देखा तो उन्होंने इसके वीडियो बना लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu