प्रसिद्ध वैज्ञानिक डार्विन की खोई कॉपी 20 वर्ष बाद मिलीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 08:33 PM
प्रसिद्ध वैज्ञानिक डार्विन की खोई कॉपी 20 वर्ष बाद मिलीं
ऑडियो सुनें

लंदन. ‘योग्यतम की उत्तरजीविता’ का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक चार्स डार्विन की दो कॉपी कथित तौर पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से चोरी हो गयी थीं, जिन्हें दो दशकों के बाद किसी ने वापस कर दिया है. विश्वविद्यालय ने मंगलवार को कहा कि लाइब्रेरी के अंदर किसी ने गुलाबी रंग का थैला रख दिया था,जिसके अंदर ये कॉपी थीं और उसमें लाइब्रेरियन के लिए ‘‘हैप्पी ईस्टर’’ का संदेश लिखा था.

इन कॉपी में 19वीं सदी के वैज्ञानिक का प्रसिद्ध ‘‘ट्री आॅफ लाइफ’’ स्केच बना है और ये कॉपी 2001 में फोटो खींचने के लिए हटाए जाने के बाद से गायब हो गयी थीं हालांकि उस समय कर्मचारियों को लगा था कि उन्होंने कॉपी कहीं और रख दी होगीं. पुस्तकालय में एक करोड़ पुस्तकें, मानचित्र और पांडुलिपियां हैं और उनमें कॉपी की तलाश की गई और अंतत: अक्टूबर 2020 में इनके चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गयी.

स्थानीय जासूसों ने इंटरपोल को इसकी जानकारी दी,जिसके बाद कॉपी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खोज शुरू हुई. इसकी कीमत लाखों डॉलर आकी गयी थी. अचानक नौ मार्च को ये कॉपी लाइब्रेरियन के कार्यालय के बाहर मिलीं, इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं. ‘यूनिर्विसटी डायरेक्टर आॅफ लाइब्रेरी र्सिवसेज’ जेसिका गार्डनर ने कहा कि इनके मिलने पर उन्हें राहत मिली है और उस भावना को व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu