तेरह साल की लड़की ने मौत पर कविताएं लिखने के बाद लगाई फांसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 09:10 PM
तेरह साल की लड़की ने मौत पर कविताएं लिखने के बाद लगाई फांसी
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में 13 वर्षीय एक लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतका ने आत्महत्या करने से पहले मौत पर कविताएं और उक्तियां लिखी थीं. मृतका आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और अजनी क्षेत्र के चंद्रमणि नगर इलाके की निवासी थी. सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जब लड़की की मां बाथरूम में और भाई दूसरे कमरे में था, तब उसने कथित तौर पर फांसी लगा दी.

अजनी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘ लड़की अकेले कमरे में पढ़ रही थी, लेकिन जब उसकी मां कमरे में गई तो उसने अपनी बेटी का शव लकड़ी के एक पटरे से रस्सी से लटकता हुआ देखा.’’ पुलिस को लड़की के कमरे से एक नोटबुक मिली है, जिस पर वह पिछले दो महीने से मराठी और अंग्रेजी में मौत पर कविताएं तथा उक्तियां लिख रही थी. उसने यह भी लिखा था, ‘‘ कोरोना वायरस फैलना चाहिए, ताकि मैं मर जाऊं.’’ लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी मां के साथ अंतिम बातचीत में लड़की का व्यवहार एकदम सामान्य था. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu