महिला ने ‘गांजे के लती’ बेटे को खंभे से बांधकर आंखों में रगड़ दी लाल मिर्च

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 09:44 PM
महिला ने ‘गांजे के लती’ बेटे को खंभे से बांधकर आंखों में रगड़ दी लाल मिर्च
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक महिला ने अपने 16 वर्षीय बेटे को घर से कई दिनों तक गायब रहने और कथित रूप से गांजे का लती होने पर सज़ा देने के लिए खंभे से बांधकर उसकी आंखों में लाल मिर्च रगड़ दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को कोडाद शहर में हुई और घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें महिला अपने बेटे के चेहरे पर मिर्च पाउडर लगाते हुए जबकि एक अन्य महिला लड़के का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही है.  पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि लड़का अपने आप को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है और बाद में लड़का दर्द की वजह से चीखने लगता है.

महिला ने अपने बेटे की रस्सी तब खोली जब उसने वादा किया कि वह गांजे की “लत” छोड़ देगा. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कहा कि “गांजे की लत के लिए यह सबसे अच्छा भारतीय इलाज” है और इसके लिए महिला की सराहना की, जबकि अन्य ने कहा कि आंखों में मिर्च डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा और यह काम नहीं करेगा और कहा कि यह “खतरनाक” है.

एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लड़का स्कूल छोड़ चुका है और वह एक सप्ताह के बाद सोमवार को अपने घर लौटा था और उसकी मां को संदेह था कि वह नशीले पदार्थों का सेवन करता है और इससे नाराज होकर उसने उसे “दंडित” किया. हालांकि इस घटना के बाद, पुलिस ने महिला, उसके पति और उनके बेटे को समझाया और माता-पिता को सलाह दी कि वे अपने बेटे को इस तरह से दंडित करने के बजाय उसकी “लत” छुड़ाने के लिए उसे चिकित्सक या मनोचिकित्सक के पास ले जाएं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu