कोहली टी20 रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचे, भुवनेश्वर और पंड्या भी आगे बढ़े

दुबई/सिडनी. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार पारी के दम पर टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हो गए. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की लाजवाब पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच आखिरी गेंद पर अपने नाम किया था. इस पारी के दम पर कोहली पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजों की रैंकिंग दो पायदान आगे दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि हार्दिक पंड्या आॅलराउंडर की सूची में तीन पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (849 रेंिटग अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज हैं जबकि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (831) तीन पायदान चढ़कर सूर्यकुमार यादव की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

कॉनवे ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेली थी जिससे न्यूजीलैंड ने मौजूदा चैंपियन को 89 रन से हराया था. सूर्यकुमार के 828 रेंिटग अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (799) और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम (762) का नंबर आता है.

गेंदबाजों में भुवनेश्वर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कसी हुई गेंदबाजी करने का फायदा मिला. उन्होंने उस मैच में 22 रन देकर एक विकेट लिया था. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह फिर से टी20 में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. आॅलराउंडर की सूची में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन शीर्ष पर बने हुए हैं. अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के बाद 40 रन बनाने वाले पंड्या तीसरे स्थान पर हैं.

उम्मीद है विराट पाकिस्तान जैसी पारी हमारे खिलाफ नहीं खेलेंगे: स्कॉट एडवर्ड्स

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को उम्मीद है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को यहां होने वाले टी20 विश्वकप मैच में उनके खिलाफ पाकिस्तान जैसी पारी नहीं खेलेंगे. एडवर्ड्स मेलबर्न के स्थानीय निवासी हैं जो बाद में नीदरलैंड बस गए थे. उन्हें अपनी टीम से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि उनके साथी जितना संभव हो अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें.

एडवर्ड्स ने मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को कहा,‘‘ विराट ने उस दिन जो पारी खेली थी वह अद्भुत थी. उम्मीद है वह हमारे खिलाफ ऐसी पारी नहीं खेलेंगे.’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमसे बहुत कम लोग जीत की उम्मीद कर रहे हैं इसलिए हम पर बहुत अधिक दबाव नहीं है. हम अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.’’ नीदरलैंड जैसी टीम के लिए भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलना ही सपना सच होने जैसा है. एडवर्ड्स ने कहा,‘‘ हमारे लिए यह बहुत बड़ा मैच है. आप हमेशा विश्वकप में खेलने का सपना देखते हैं और ऐसे में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना सपना सच होने जैसा है. ’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button