नई दिल्ली. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई-मेन’ का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी.पहला सत्र 21, 24, 25 और 29 अप्रैल तथा एक और चार मई, 2022 को आयोजित होने वाला था. अब यह 20 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा. इसी तरह, दूसरा सत्र जो 24 से 29 मई तक होना था, अब 21 से 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा.
एजेंसी ने कहा, ”एनटीए ने उम्मीदवारों से प्राप्त कई अभ्यावेदन के आधार पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के पहले और दूसरे सत्र की तारीखों को फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है.” यह दूसरी बार है जब इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले सत्र के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. पिछले महीने भी एनटीए ने इसे पुर्निनर्धारित किया था, क्योंकि इसकी तिथियां कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकरा रही थीं.
जेईई मुख्य परीक्षा का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टला
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Live Cricket : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिंबॉब्वे को 4 विकेट से हराया, दीप्ति शर्मा ने शानदार 49 रन की पारी खेली, मैच देखकर रोमांचित हुए रायपुरियन
- 2 India-Newzealand ODI series : भारतीय टीम का ऐलान, इस बार दो कप्तान, देखिए टीम में किसे मिली जगह
- 3 Transfer : 23 राज्य सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, कई के विभाग बदले, देखिए सूची :
- 4 Today’s Share Market शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 413 अंक उछला, जानिए टॉप गेनर्स और लूजर्स
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news