मास्को बुचा हत्याओं के दोषियों को कानून के कठघरे में लाने का दृढ़ता से समर्थन करता है: रूसी दूतावास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 07:20 PM
मास्को बुचा हत्याओं के दोषियों को कानून के कठघरे में लाने का दृढ़ता से समर्थन करता है: रूसी दूतावास

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत में रूस के दूतावास ने बृहस्पतिवार को कहा कि मास्को, बुचा में हुई हत्याओं के दोषियों को कानून के कठघरे में लाने का दृढ़ता से समर्थन करता है. दूतावास ने इस अपराध में कीव का हाथ होने का आरोप लगाया. रूसी दूतावास की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुचा में हुई हत्याओं की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत इसकी स्वतंत्र रूप से जांच करने की मांग करता है. यूक्रेन के बुचा शहर में बड़े पैमाने पर कब्रें और शव पाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद से दुनियाभर में आक्रोश पैदा हो गया और कई देशों ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच कराने की मांग उठाई है.

भारत में रूस के दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘बुचा पर हुए जघन्य हमले से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों द्वारा किये गए अत्याचार की याद ताजा हो गई है. यह शर्मसार करने वाली घटना है और रूस तथा भारत समेत पूरी दुनिया में इसकी निंदा की जा रही है.’’ बयान में कहा गया, ‘‘इस युद्ध अपराध में शामिल लोगों को कानून के कठघरे में लाने का रूस दृढ़ता से समर्थन करता है. स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से जांच करना मुख्य चुनौती है.’’ कीव और अन्य क्षेत्रों से रूस की सेनाओं के वापस जाने के बाद इन हत्याओं की खबर सामने आई जिसके लिए पश्चिमी देशों ने इस कथित जनसंहार के लिए रूस को दोषी ठहराया है.

दूतावास ने कहा, ‘‘मास्को पर खोखले आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन इसके साक्ष्य मौजूद हैं कि वास्तव में यह काम कीव ने किया.’’ बयान में कहा गया, ‘‘यह जरूरी है कि न्याय की मांग करने वाले इस साक्ष्य को देखें.’’ जयशंकर ने यूक्रेन संकट पर बुधवार को संसद में दिए बयान में बुचा में हुई हत्याओं की निंदा की थी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu