चेन्नई हवाई अड्डे पर प्राचीन शिवलिंग बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Apr 2022 06:58 PM
चेन्नई हवाई अड्डे पर प्राचीन शिवलिंग बरामद
ऑडियो सुनें

चेन्नई. सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे पर नागभरणाम प्रतिमा के साथ एक प्राचीन शिवलिंग बरामद किया है. यह प्रतिमा अमेरिका ले जायी जा रही थी. विभाग के अधिकारियों ने सटीक सूचना के आधार पर अमेरिका निर्यात की जा रही एक खेप की जांच की.

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि निर्यात दस्तावेजों में तमिलनाडु के कुम्भकोणम में खरीदी गयी प्रतिमा का उल्लेख था लेकिन निर्यातक ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से लिया जाने वाला अनिवार्य प्रमाणपत्र मुहैया नहीं कराया. कांसे की इस प्रतिमा का वजन 4.56 किलोग्राम और ऊंचाई 36 सेंटीमीटर है और इसे कलाकुरिची के एक व्यक्ति से खरीदा गया था.

सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रतिमा को एएसआई के विशेषज्ञ दल के पास भेजा, जिसने प्रतिमा की जांच के बाद पाया कि यह 1800वीं सदी की शुरुआत की एक प्राचीन प्रतिमा है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमा शुल्क कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिमा के साथ अन्य सामान जब्त किया गया है और मामले की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu