किराने की दुकान का एक ‘डिजिटल’ विज्ञापन बोर्ड हैक, दिखने लगे ‘‘अश्लील’’ विज्ञापन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Apr 2022 08:08 PM
किराने की दुकान का एक ‘डिजिटल’ विज्ञापन बोर्ड हैक, दिखने लगे ‘‘अश्लील’’ विज्ञापन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली में किराने की एक दुकान का एक ‘डिजिटल’ विज्ञापन बोर्ड कथित तौर पर हैक कर लिया गया, जिसके बाद उस पर ‘‘अश्लील’’ विज्ञापन दिखने लगे. दुकान के प्रबंधक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. इससे कुछ घंटे पहले, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर दुकान का विज्ञापन साझा करने वाले ट्वीट के जवाब में लिखा था, ‘‘ शर्मनाक !

दिल्ली के स्पा में ‘सैक्स रैकेट’ इतना बढ़ गया है कि स्पा वाले धड़ल्ले से ये धंधा चला रहे हैं. दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस का स्पा केंद्रों को बिल्कुल डर नहीं है. न सिर्फ ये स्पा तुरंत बंद करवाना चाहिए बल्कि स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए. ’’ यह विज्ञापन पश्चिम विहार स्थित एक दुकान का था. इसके बाद दुकान के मालिक ने पुलिस में शिकायत की कि उसके एलईडी बोर्ड को हैक कर लिया गया है और उसके बाद ही ‘स्पा’ से संबंधित यह विज्ञापन इस पर चलने लगा.

मामले को स्पष्ट करते हुए पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ ट्विटर पर जिस दुकान का वीडियो साझा किया गया है, वह स्पा नहीं है. यह एक किराने की दुकान है और ऐसी कोई गतिविधि वहां नही होती.’’ पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 292(2) (ए) (अश्लील सामग्रेी बेचने), 292(2) (डी) (अश्लील सामग्री का विज्ञापन) और 294 (अश्लील गतिविधियां) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu