जर्मनी में मैच के दौरान डिटेक्टर चेकिंग में भारतीय ग्रैंडमास्टर नारायणन को नंगे पैर खड़े रहना पड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Nov 2022 07:52 PM
जर्मनी में मैच के दौरान डिटेक्टर चेकिंग में भारतीय ग्रैंडमास्टर नारायणन को नंगे पैर खड़े रहना पड़ा
ऑडियो सुनें

चेन्नई. भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन को जर्मनी में सोमवार को बुंडेस्लिगा शतरंज लीग मैच के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान खेलने वाले कक्ष में नंगे पैर खड़े रहना पड़ा. जांच के दौरान बीप की आवाज आने के बाद नारायणन को जूते और मोजे उतारने पड़े . बाद में पता चला कि बीप की आवाज जमीन पर बिछे कारपेट के नीचे से आ रही थी .

इस तरह की जांच पहले भी हुई है लेकिन विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने जब से अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हैंस नीमैन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है, यह जांच कड़ी हो गई है. नारायणन ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं . मैं अगर चुप रहा तो खुद से और अन्य खिलाड़ियों से इंसाफ नहीं होगा जिनके साथ ऐसा ही अनुभव हुआ है .’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu