नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नयी दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अम्रुता गुगुलोथ ने कहा कि दंपति ने 23 फरवरी को अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित अपने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोनम और उनके पति ने शिकायत की थी कि उनके घर से 2.4 करोड़ रुपये की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि दंपति को चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला था, लेकिन उन्होंने 23 फरवरी को पुलिस से इसकी शिकायत की.
सोनम कपूर और उनके पति के दिल्ली स्थित मकान में 2.4 करोड़ रुपये की चोरी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 05:14 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने की प्लानिंग? जानें लाभ-अमृत चौघड़िया, अभिजीत मुहूर्त और आपके शहर का राहुकाल
- 2 आज धनतेरस: शाम 6:19 से रात 8:17 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें क्या खरीदना माना जाता है शुभ
- 3 धनतेरस पर कौन सा यंत्र लाना है शुभ? श्री, गणेश और कुबेर यंत्र की स्थापना का सही तरीका
- 4 धनतेरस के दिन शेयर बाजार की सधी शुरुआत: सेंसेक्स 184 अंक चढ़ा, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 24,525 के स्तर पर
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news