भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप में चिली को 3-1 से मात दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Dec 2022 10:22 PM
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप में चिली को 3-1 से मात दी
ऑडियो सुनें

वेलेंसिया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) नेशंस कप अभियान के पहले मैच में रविवार को यहां चिली को 3-1 से शिकस्त दी। पूल बी के इस मैच में कुमारी संगीता ने दूसरे मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला।  सोनिका और नवनीत कौर ने क्रमश: 10वें और 31वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

चिली की विलग्रान फर्नांडा ने 43वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया । भारतीय टीम के तीनों गोल मैदानी प्रयासों से आए। भारत सोमवार को अपने पूल के दूसरे मैच में जापान से भिड़ेगा। भारत 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में जापान से हार गया था।
टीम 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेलेगी। नॉकआउट चरण के मुकाबले 16 और 17 दिसंबर को होंगे। 2022 एफआईएच महिला  नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इसके विजेता टीम को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में जगह मिलेगा।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu