रूस के एक और मॉल में आग लगी, चार दिन में दूसरी घटना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Dec 2022 06:13 PM
रूस के एक और मॉल में आग लगी, चार दिन में दूसरी घटना
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूस की राजधानी मॉस्को के पूर्वी बाहरी इलाके में सोमवार को एक शॉंिपग मॉल में भीषण आग लग गई. पिछले चार दिन में मॉल में आग लगने की यह दूसरी घटना है. बालाशिखा में मॉल में निर्माण सामग्री और घर की सजावट की सामग्री से भरे एक गोदाम में आग लग गई, जो बाद में इमारत के एक हिस्से में फैल गई. धुएं से तबियत खराब होने के बाद एक गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दमकलर्किमयों ने इस आग को पूरे मॉल में फैलने से रोक लिया और यह करीब 9,000 वर्ग मीटर तक ही सीमित रही. अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को में भारी बारिश के बीच शॉर्ट-र्सिकट से आग लग गई. इससे पहले, रूस की राजधानी के उत्तर-पश्चिम में खिमकी में एमईजीए शॉंिपग मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी. अधिकारियों ने बताया था कि वेंिल्डग की वजह से आग लगने की इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu