रूस की भारत को बड़े जहाज पट्टे पर लेने में मदद की पेशकश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Dec 2022 06:15 PM
रूस की भारत को बड़े जहाज पट्टे पर लेने में मदद की पेशकश
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूस ने जी-7 और उसके सहयोगियों द्वारा उसके (रूस के) कच्चे तेल के लिए मूल्य सीमा का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है. इसके साथ ही रूस ने यूरोपीय संघ और ब्रिटेन द्वारा बीमा सेवाओं और टैंकर को लेने की सुविधा पर रोक के बीच भारत को पट्टे पर बड़ा जहाज लेने के लिए सहयोग की पेशकश की है. रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने गत शुक्रवार को मॉस्को में भारतीय राजदूत पवन कपूर के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद यह प्रस्ताव आया है.

रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘उप- प्रधानमंत्री ने पांच दिसंबर को जी-7 देशों और उनके सहयोगियों द्वारा लगाई गई मूल्य सीमा का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का समर्थन किया है.’’ यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उसपर पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. उसके बाद रूस ने रियायती दरों पर कच्चे तेल की बिक्री शुरू की. ऐसे में भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीदना शुरू किया. नोवाक ने कहा कि ऊर्जा संकट के बीच रूस ऊर्जा की आपूर्ति के अपने अनुबंधों को पूरा कर रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu