विवादित बयान: साध्वी ने हिंदू युवकों से तलवारें पास रखने की अपील की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Apr 2022 09:55 PM
विवादित बयान: साध्वी ने हिंदू युवकों से तलवारें पास रखने की अपील की
ऑडियो सुनें

पुणे. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी सरस्वती ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र करते हुए हिंदू युवाओं से कहा कि वे पाकिस्तान सर्मिथत आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों के कारण घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन जैसी स्थिति से बचने के लिए तलवार लेकर चलें. वह रामनवमी के अवसर पर रविवार को पुणे से लगभग 340 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र के धुले शहर में एक रैली को संबोधित कर रही थीं. सरस्वती ने कहा कि हथियार रखना हिंदुओं की ”आन, बान, और शान” है.

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर साध्वी सरस्वती ने कहा, ‘‘क्या हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम भी अपने घरों से बेदखल हो जाएंगे… तब तुमसे पूछा जाएगा कि हिंदुओ, ब्राह्मणो तुमने तलवार क्यों नहीं उठाई, तुमने युद्ध क्यों नहीं लड़ा, तुमने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई क्यों नहीं लड़ी.” सरस्वती ने कहा, ”मैं आपसे तलवारें उठाने का आग्रह करती हूं. अगर आप एक लाख रुपये के मोबाइल फोन और लैपटॉप खरीद सकते हैं तो 1,000 रुपये की तलवार भी खरीदकर रख सकते हैं. हथियार रखना हिंदुओं की आन, बान और शान है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu