रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूधाधारी मठ पहुंचे है. जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किये। बता दें कि दूधाधारी मठ परिसर में छेरछेरा, पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने सभी को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी और कहा – हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी, मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाते हैं. किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं. छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है. अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है. दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है. भगवान बालाजी की कृपा से बहुत अच्छी पैदावार हुई है. 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई. सभी को तत्काल भुगतान मिला।
सभी को छेरछेरा पुन्नी के गाड़ा गाड़ा बधाई: मुख्यमंत्री
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 Jan 2023 01:14 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : जीएसटी के तीन अधीक्षक गिरफ्तार, 4 लाख की रिश्वत मांगी, 3 लाख में सौदा तय हुआ
- 2 Bharat Mandapam 16वीं सदी की स्वर्ण अक्षरों वाली गीता बनी आकर्षण, भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत
- 3 1.89 करोड़ के मोबाइल कंजर गिरोह ने उड़ाए थे, एक गिरफ्तार, एप्पल स्टोर से 173 नग मोबाइल चोरी का मामला
- 4 NVIDIA : सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी के बाद शेयरों में 30 फीसदी उछाल, जानिए कैसे पलट गई बाजी
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav