‘लकी लूजर’ अमांडा एनिसिमोवा ने एडीलेड में पहले दौर में जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Jan 2023 06:38 PM
ऑडियो सुनें

एडीलेड. अमेरिका की ‘लकी लूजर’ अमांडा एनिसिमोवा ने रूस की लियुडमिला सैमसोनोवा को 7 . 5, 6 . 3 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल के पहले दौर में जीत दर्ज की . पिछले साल विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंची एनिसिमोवा फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल भी खेल चुकी हैं. विश्व रैकिंग में 29वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी को क्वालीफायर के द्वारा टूर्नामेंट में प्रवेश मिला है.

पिछले सप्ताह एडीलेड इंटरनेशनल के पहले दौर में वह चौथी वरीयता प्राप्त वेरोनिका कुदेरमेतोवा से हार गई थी जिसके कारण उसे इस सप्ताह मुख्य ड्रॉ के लिये क्वालीफाई करना पड़ा . पुरूष वर्ग में अमेरिका के टॉमी पॉल ने आस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओकोनेल को 6 . 4, 7 . 5 से हराया . बारबोरा क्रेजसिकोवा ने पिछले साल की उपविजेता एलिसन रिस्के-अमृतराज को 6 . 2 , 7 . 6 से हराया. आॅस्ट्रेलियाई ओपन की पूर्व चैम्पियन सोफिया केनिन ने होबार्ट इंटरनेशनल के पहले दौर में लिन झू को सीधे सेटों में 6 . 2, 6 . 2 से शिकस्त दी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu