राजधानी रायपुर के बाजार में आग लगी; तीन दुकानें और गोदाम जलकर खाक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jan 2023 05:53 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बाजार में रविवार सुबह आग लग गई, जिसमें तीन दुकानें और एक गोदाम जलकर खाक हो गया. मौदहापुरा थाना प्रभारी नितेश ठाकुर ने बताया कि फूल चौक क्षेत्र के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ठाकुर के मुताबिक, आग में शादी के कार्ड छापने वाली एक दुकान, इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक दुकान और एक अन्य दुकान के अलावा एक गोदाम जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकलर्किमयों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची.
ठाकुर के अनुसार, दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट र्सिकट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि आग लगने की असल वजह विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगी.

https://youtube.com/shorts/uXiOZluXQl4?feature=share

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu