रणबीर-आलिया ने छोटे समारोह में शादी की, तस्वीरें खिंचवाईं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Apr 2022 09:58 PM
रणबीर-आलिया ने छोटे समारोह में शादी की, तस्वीरें खिंचवाईं
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में परिणय-सूत्र में बंध गये. उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी. आलिया (29) ने रणबीर (39) के साथ शादी के बाद दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. उन्होंने बताया कि पांच साल के प्यार भरे रिश्ते के बाद दोनों ने अपनी बालकनी में एक दूसरे को जीवनभर के लिए अपना लिया.

तस्वीरों के साथ रणबीर और आलिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘‘आज हम घर पर अपने परिवारों और दोस्तों से घिरे रहे. हमने अपनी उस पसंदीदा जगह-बालकनी में शादी की जहां हमने अपने पिछले पांच साल के रिश्ते के दौरान काफी समय बिताया है. हम साथ में ऐसी और यादें सहेजने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते. ऐसी यादें जो प्यार, हंसी, खुशनुमा चुप्पियों, मूवी नाइट और हल्की फुल्की लड़ाई से भरी रहें.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी ंिजदगियों में इस बहुत खास लम्हे के दौरान आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया. इसने इस क्षण को और खास बना दिया है.’’ आलिया और रणबीर ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के तैयार किये गये परिधान पहने. ब्रांड सब्यसाची के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार आलिया ने हाथ से कड़ाई करके तैयार की गयी आइवरी रंग की आॅरगेंजा साड़ी पहनी थी.

रणबीर ने सब्यसाची के अनकट डायमंड बटन वाली रेशमी शेरवानी पहनी थी और उस पर रेशमी आॅरगेंजा साफा डाल रखा था. उनके सेहरे पर सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी द्वारा डिजाइन की गयी कलगी थी जिस पर अनकट हीरे, पन्ना और मोती जड़े थे. उन्होंने मोतियों का हार भी पहन रखा था. अपार्टमेंट ‘वास्तु’ के बाहर जमा मीडियार्किमयों और प्रशंसकों को कुछ घंटे इंतजार कराने के बाद नव दंपती वादे के अनुसार तस्वीरें ंिखचवाने के लिए करीब 7:40 बजे बाहर निकले.

ढोल की थापों के बीच दोनों हाथ में हाथ डाले बाहर पहुंचे और उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
बाहर इंतजार कर रहे मीडियार्किमयों और अन्य लोगों को लड्डू और नाश्ते के पैकेट बांटे गये. अपार्टमेंट परिसर में ढोलक की आवाज भी सुनाई दी. अपार्टमेंट में जिन जानेमाने चेहरों को आते देखा गया उनमें रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनका परिवार, चचेरी बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर तथा संबंधी आदर और अरमान जैन अपनी मां रीमा जैन के साथ दिखे.

आलिया की तरफ से उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और शाहीन को देखा गया. इसके अलावा फिल्म जगत से रणबीर-आलिया के दोस्तों में अयान मुखर्जी तथा फिल्मकार करण जौहर समारोह में आते हुए देखे गये.
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी समारोह में पहुंचे. आलिया के इंटरनेट पर औपचारिक रूप से शादी होने की घोषणा के कुछ ही समय बाद उनकी मां निधि राजदान और सास नीतू कपूर ने अपने-अपने सोशल मीडिया खातों से शादी की तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया. राजदान ने अपने परिवार में रणबीर का स्वागत करते हुए छोटा सा भावनात्मक संदेश भी लिखा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu