सरकार बनते ही शपथ लेते ही, 2 घण्टे के अंदर हमने ऋण माफी किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Feb 2023 05:26 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. भेंट-मुलाकात : जिला- रायपुर, आरंग विधानसभा, ग्राम समोदा. भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बनते ही शपथ लेते ही, 2 घण्टे के अंदर हमने ऋण माफी किया, 25 सौ रुपए में धान खरीदा. उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 3 क़िस्त आ गया, आखिरी क़िस्त 31 मार्च को आ जायेगी.

किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है, हमारी सरकार आते ही समर्थन मूल्य से ज्यादा में धान खरीद रहे. इस बार हम धान खरीदी 2640 रुपये में किये. मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया. उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियो से बातचीत की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu