सड़क पर नाच रहे बारातियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, तीन की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 09 Feb 2023 02:52 PM
ऑडियो सुनें

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक तेज रफ्तार कार के शादी में नाच रहे बारातियों के बीच घुस जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और जबकि चार अन्य घायल हो गए। इस दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़ कर जम कर पीटा। पुलिस ने पिटाई से बुरी तरह जख्मी चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस दुर्घटना में विकास(38), महेन्द्र (40) और वरुण(16) की मौत हो गयी और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गये। उन्होंने बताया कि जिस कार से यह हादसा हुआ उसे कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक बिट्टू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सिसौला खुर्द के ऋषिपाल के बेटे प्रभात की शादी किठौली के धीर ंिसह की बेटी प्रिया के साथ हो रही थी और बाफर गांव के समीप ग्रीन लीफ मंडप में बरात आई थी। कुमार ने बताया कि मंडप के बाहर बारात में शामिल लोग गीत संगीत पर नाच रहे थे कि उसी दौरान मेरठ की तरफ से बागपत जा रही एक कार नाच रहे बारातियों के बीच घुस गई। उन्होंने बताया कि चार घायलों घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav