राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मुंबई में गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों की बैठक की संभावना: संजय राउत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 05:58 PM
राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मुंबई में गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों की बैठक की संभावना: संजय राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुंबई में जल्द ही गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों का एक सम्मेलन होने की संभावना है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है. उन्होंने कहा कि पत्र में, देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने की जरूरत को रेखांकित किया गया है. राउत ने कहा, ‘‘राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस पर चर्चा की है तथा मुंबई में इस तरह का एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है.’’

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरूपयोग’, साम्प्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिशें सहित विभिन्न मुद्दों पर आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी. उल्लेखनीय है शनिवार को विपक्ष के 13 नेताओं ने देश में हुई हालिया सांप्रदायिक ंिहसा और नफरती भाषण संबंधी घटनाओं को लेकर गंभीर ंिचता जतायी और लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की. संयुक्त बयान में 13 विपक्षी दलों ने कहा है कि वे ‘क्षुब्ध’ हैं कि भोजन, वेशभूषा, आस्था, त्योहारों और भाषा जैसे मुद्दों का इस्तेमाल सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा समाज का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है.

यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 13 नेताओं द्वारा जारी किया गया था. राउत ने आरोप लगाया कि रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने के लिए निकाली गई शोभायात्राओं पर हुए हालिया हमले खासकर उन राज्यों के मतदाताओं के ध्रुवीकरण करने के लिए ‘‘राजनीतिक रूप से प्रायोजित’’ हैं, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news