छत्तीसगढ़: तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 13 लोग घायल, 2 की हालात गंभीर..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Feb 2023 12:58 PM
ऑडियो सुनें

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में तीर्थ यात्रियों से भरी हुई एक बस पलट गई है, इस हादसे में 13 लोग घायल बताए जा रहे है। इन घायलों में एक बच्चे और कंडक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। फ़िलहाल मौके पर राहगीरों और पुलिस की टीम ने इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक गौरेला थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ है। गौरेला के लालपुर इलाक़े में आज मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। जिस वक़्त ये हादसा हुआ उस वक़्त बस में तकरीबन 60 से 70 यात्री सवार बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि अयोध्या से सुन्दर ट्रेवल्स की यात्री बस तीर्थयात्रियों को लेकर रायपुर की तरफ बढ़ रही थी। इस दौरान गौरेला शहडोल अंतरराज्यीय मार्ग पर मंदपुर के पास ये भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण इस हादसा हुआ। इधर बस ड्राइवर हादसे के बाद से फरार हो चुका है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। हादसे में एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमे बस के कंडक्टर और एक 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की भी जान नही गई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav