छत्तीसगढ़: कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में मां–बेटे सहित 4 लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 Feb 2023 12:33 PM
ऑडियो सुनें

बालोद: बालोद जिले से एक सड़क हादसे की खबर है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीती रात करीबन 11 बजे चार लोगों की मौत हो गई। बालोद नगर के सलूजा परिवार के मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि रायपुर से एक पारिवारिक कार्य पूरा कर परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। तभी कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

जिससे कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा की घटना है। बताया जा रहा है कि जिस कार से सलूजा परिवार घर लौट रहा था वह किसी राहुल कंपनी नामक ट्रेवल एजेंसी की थी। जो कि रायपुर से बालोद तक रेंट पर आ रही थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav