दिल्ली आबकारी नीति: ईडी ने कविता के पूर्व लेखा परीक्षक से पूछताछ की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Mar 2023 03:01 PM
दिल्ली आबकारी नीति: ईडी ने कविता के पूर्व लेखा परीक्षक से पूछताछ की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के कथित पूर्व लेखा परीक्षक (आॅडिटर) बुचिबाबू गोरांतला से पूछताछ की और अन्य गिरफ्तार आरोपी से उसका सामना कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस मामले में बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से भी पूछताछ की जानी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में बुचिबाबू को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी। छह मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से भी बुचिबाबू का सामना कराए जाने की उम्मीद है। पिल्लई कथित तौर पर बीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता से जुड़ा था।

एजेंसी ने हाल ही में एक स्थानीय अदालत को सूचित किया था कि पिल्लई और बुचिबाबू मार्च के मध्य में हैदराबाद के एक पांच सितारा होटल में ठहरे थे। उसी समय दिल्ली आबकारी नीति को लेकर मंत्रिसमूह (जीओएम) की एक रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। आबकारी नीति को रद्द किया जा चुका है। ईडी ने कहा, ‘‘यह पता चला है कि उक्त व्यक्तियों ने होटल के व्यापार केंद्र का इस्तेमाल किया था।’’ एजेंसी ने कहा कि उसने इस मामले पर होटल से जानकारी मांगी है, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav